घर में सो रहे बालक की सर्प दंश से मौत

0
251

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर में सो रहे बालक को सांप ने काट लिया| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन बाढ़ होने के चलते समय से ना पंहुचने से उसकी मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली फतेहगढ़ ग्राम भरेपुर निवासी 12 वर्षीय अर्पित जाटव मंगलवार सुबह लगभग चार बजे घर में सो रहा था। उसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया। अर्पित की चीख सुनकर उसकी माँ जय देवी मौके पर पंहुची उसे निजी वाहन से मां जयदेवी सहित अन्य पड़ोसी बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लोहिया को निकले। लेकिन खतरे के निशान ऊपर चल रही गंगा की बाढ़ का रास्ते में कई जगह भरा जल भराव होनें से वह समय से अस्पताल नही पंहुच सके| परिजन सर्पदंश से पीड़ित अर्पि को लेकर लगभग सवा सात बजे लोहिया पहुंचे। चिकित्सीय ने बालक अर्पित को मृत घोषित कर दिया। मां जय देवी सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। सराह चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह यादव नें शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल ने भी आकर आर्थिक मदद के संबंध में जानकारी एकत्र की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]