पीएम के जन्मदिन पर सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

0
321

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने बाले स्वच्छता सेवा पाखबाड़ा का सांसद, विधायक व जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने झाडू लगाकर शुभारंभ किया|
फतेहगढ़ जेएनबी रोड तिराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की साफ सफाई कर स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। सांसद मुकेश राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह , एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर पालिका परिषद ईओ विनोद कुमार ने बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई कर व प्रांगण में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया| सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया व उनको स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया व स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता पखवाड़े का पालन करने को निर्देशित किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]