उमस की मार झेल रहे लोगों को बारिश से मिली राहत

0
233

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। गुरूवार से शुरू हुई मध्यम बारिश ने शुक्रवार दिन में करीब दो बजे विकराल रूप धारण कर लिए जिससे जनपद में जोरदार बारिश हुई जिससे एक तरफ बारिश से किसानों को राहत मिली तो दूसरी तरफ बदहाल सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई मोहल्लों की सड़कों से लेकर गलियों में पानी भर गया। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुआ है। जिससे जनपद बसियो ने राहत की सांस ली|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]