किसके सिर सजेगा ताज,किसको मिलेगी कुर्सी,नतीजों का काउंटडाउन शुरू

0
355

डेस्क:लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला आज होगा। आज चुनावी नतीजे आने के साथ ही साफ हो जाएगा कि सत्ता पर कौन बैठेगा। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। हालांकि एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है।चुनाव आयोग सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा। लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं।एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर तीन सौ पार करेगी और 305 से 315 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस 62-72 से अधिक सीटें जीत सकती है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]