राजपूत रेजिमेंट में शामिल हुए 928 रिक्रूट अग्निवीर

0
366

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को 998 अग्निवीर रिक्रूट सेना में शामिल हो गये| उनमे देश सेवा ज जज्बा चेहरे से साफ देखा जा सकता था|
सेना के करियप्पा काम्प्लेक्स फतेहगढ़ में आयोजित शानदार परेड का निरीक्षण ब्रिगेडिगर हरमिन्द्र सिंह संधु, सेना मेडल, कुमडांट राजपूत रेजिमेंटल सेंटर द्वारा किया गया जिसमे सभी रिक्रुटस ने ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ की धुन पर मार्च किया | परेड का नेतृत्व अग्निवीर (रिकूट) दिनेश गुर्जर ने किया । अग्निवीरो के आगे बढ़ते कदमों से पूरा काम्प्लेक्स गूंज उठा जिसने सबका दिल मंत्र मुग्ध कर दिया । पिछले 31 सप्ताह के दौरान, कर्तव्य, सम्मान और बलिदान के मूल्यों पर आधारित ट्रेनिग प्राप्त करने के बाद अब ये अग्निवीर भारतीय सेना और राजपूत की अलग-अलग बटालियनो मे अपनी सेवाए देने के लिए तैयार है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]