मतदान के एक दिन पूर्व 34 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मतदान के एक दिन पूर्व मिली सूचना पर पुलिस नें घर में 34 शराब की पेटी बरामद कर दो को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस नें दीपक कुमार शाक्य पुत्र रामौतार निवासी रामपुर ढपरपुर मऊदरवाजा हाल पता कुईयां बूट व सुब्रत शाक्य उर्फ राजन पुत्र रामरतन शाक्य निवासी राजीव गांधी नगर को गिरफ्तार किया है| दीपक शाक्य के घर से पुलिस नें बब्बर शेर ब्रांड की कुल 1120 पौवा, दौराला दिलकश ब्रांड के कुल 400 पौवे कुल 1520 पौवे बरामद हुए| उनके पास से 2750 रूपये नकद मिले|
बूथ के सामने जिला पंचायत सदस्य के घर पुलिस की दबिश
थाना मऊदरवाजा पुलिस ने नगला खैरबंद के मतदान केंद्र के सामने जिला पंचायत सदस्य के मकान में शराब होनें की सूचना पर पुलिस नें दबिश दी| काफी देर बाद पुलिस घर से बाहर आयी तो खाली हाथ लौटी | थानाध्यक्ष अमित गंगवार नें बताया कि शराब होनें की सूचना मिली थी| लेकिन मौके पार कुछ बरामद नही हुआ|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]