फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) खेत से भूसा भरने जा रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से उसमे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा निवासी 33वर्षीय त्रिलोकी यादव पुत्र मौजी लाल यादव बीती रात लगभग 2 बजे खेत से भूसा भरने ट्रैक्टर से जा रहा था। उसी दौरान जब वह ग्राम अलीगढ़ की तरफ से ग्राम कडक्का के निकट बांध पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में ही सीएचसी लाया गया, जहां उसे सीएचसी प्रभारी डा.आरिफ सिद्दीकी ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर मृतक त्रिलोक की पत्नी सोनी परिजनो के साथ मौके पर पंहुची। उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक श्याम बाबू ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



