पत्नी की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या करनें में आजीवन कारावास

0
172

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पत्नी के नाम दर्ज भूमि को बेचनें के दबाब के चलते उसने लाठी-डंडो से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था| मामले में न्यायालय अभियुक्त को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है |
दरअसल 11 अगस्त 2021 को तत्कालीन थाना कोतवाली फर्रुखाबाद (वर्तमान कादरी गेट) के ग्राम चाँदपुर निवासी 54 वर्षीय मालती कटियार की घर की छत पर उसके शराबी पति जबर सिंह नें लाठी व ईंट से पीटकर हत्या कर दी थी| मालती के नाम 10 डिसमिल कीमती जमीन है। उसे बेचने के लिए जबर दबाव बना रहा था। घटना के तीन दिन बाद मालती का शव 13 अगस्त को घर की छत से बरामद हुआ था| पुलिस नें आरोपी जबर सिंह को 15 अगस्त को मसेनी से गिरफ्तार कर लिया था| मामले में मृतका मालती की बहन शांति देवी नें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस नें आरोपी के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की| न्यायालय में चली सुनवाई के दौरान गुरुवार को सत्र न्यायाधीश विनय कुमार द्वितीय नें आरोपी जबर सिंह को दोषी पाते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा के साथ ही दस हजार रूपये अर्थदंड से दण्डित किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]