गौशालाओं में नस्ल सुधार का कार्य शुरू करें पशु चिकित्सक

0
138

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमे जिलाधिकारी नें ठंड से गायों को सुरक्षित करनें और उनकी नस्ल में सुधार के निर्देश दिये|
डीएम नें कहा कि गौवंश आश्रय स्थल के सभी अभिलेख ठीक से व्यवस्थित किये जानें|
शीतलहर के दृष्टिगत गोवंश हेतु तिरपाल, काउ कोट इत्यादि की व्यवस्था की जाये। निरन्तर अभियान चलाकर आवारा गोवंश को पकड़ने के निर्देश दिये। गौशाला में प्रॉपर साफ सफाई हो। गोपालकों से प्रतिदिन गोबर एकत्र कराया जाये जिससे उसको बेच कर आय की जा सके। नंदी गोवंश को कटरी धर्मपुर गौशाला में शिफ्ट करने के निर्देश दिये। सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को गौशालाओं में नस्ल सुधार का कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नीरज कुमार गौतम आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]