सराफा दुकान से दम्पति के 50 हजार साफ

0
106

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) सराफा दुकान पर जेबरात खरीदनें आये दम्पत्ति का रुपयों से भरा बैग टप्पेबाजों नें पार कर दिया | पुलिस को मामले में तहरीर दी गयी| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है |
थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाजानकीपुर निवासी अरविंद कुमार पेशे से किसान हैं| उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी विजय रानी के साथ दोपहर 12 बजे नवाबगंज स्थित बैंक आफ इंडिया में अपने खाते से 50 हजार रुपए निकाले। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ कस्बा स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने पुत्र की शादी के लिए जेवर बनवाने के लिए दुकानदार से बातचीत करने लगे।उसी दौरान उनके पास रखा झोला जिसमे रूपये थे किसी से साफ कर दिये| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस नें कई जगह सीसीटीवी खंगाले| थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया की जांच की जा रही है। जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]