फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी| जिसमे शहर में रैली निकाल क्र उनके आदर्शों पर चलनें का संकल्प भी लिया गया| 

शहर के मिशन कम्पाउंड से सरदार पटेल युवा मंच और सरदार पटेल युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया| रैली में चल रहे सरकार पटेल के रथ पर जगह-जगह मल्यार्पण किया गया| जय शिवाजी जय सरदार, सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगे| रैली आवास विकास होते हुए बद्री विशाल डिग्री कॉलेज पहुंची जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर रैली लालगेट, घुमना, चौक होते हुए पटेल पार्क पहुंची जहां पर सरदार पटेल युवा मंच के अध्यक्ष गौरव कटियार और सरदार पटेल युवा वाहिनी के अध्यक्ष पवन कटियार ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डॉ. अजीत गंगवार, अशोक कटियार आदि रहे| 
सरदार पटेल की जयंती पर निकाली रैली
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


