करवा चौथ: ब्यूटी पार्लर के बाहर उमड़ रही महिलाओं की भीड़

0
213


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने श्रंगार की वस्तुओं, साड़ी, आभूषण आदि की खरीदारी की, मेंहदी लगवाई। बाजार में दिन भर रौनक रही। श्रृंगार कराने के लिए महिलाओं की ब्यूटी पार्लर पर भीड़ रही। शहर से लेकर छोटे कस्बों तक के ब्यूटी पार्लर फुल रहे।
करवा चौथ पर्व को लेकर खरीदारी के लिए मंगलवार को महिलाओं की बाजार में भारी
भीड़ रही। ऑनलाइन शॉपिंग के क्रेज के बावजूद महिलाएं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। महिलाओं की सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आई। श्रंगार की वस्तुओं की खरीदारी के साथ ही साड़ियों, आभूषण आदि भी खूब खरीदारी की गई। ब्यूटी पार्लर में महिलाएं सजने संवरने के लिए घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करती दिखाई दीं। वहीं मेहंदी के स्टॉल में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाओं की
अधिकतर भीड़ ब्यूटी पार्लर के अलावा चूड़ियां वालों की दुकान पर लगी रही। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी। इसके अलावा करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए प्रयोग की जाने वाले वस्तुएं जैसे सुहागी, नारियल, करवा की भी महिलाएं खरीदारी कर रहीं हैं। वहीं, व्रत से पहले उपयोग होने वाली खाद्य वस्तुएं जैसे मिठाइयां, चॉकलेट की भी खूब बिक्री हुई। करवाचौथ को लेकर कई हफ्ते पहले से ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग चल रही है।
बोली महिलाएं
करवाचौथ का इंतजार साल भर रहता है। ऐसे में इसकी तैयारी भी हफ्ता भर पहले शुरू हो जाती है। इस साल पूरे हर्ष उल्लास के साथ परिवार की सभी महिलाओं के साथ मिलकर त्योहार मनाना है। अर्पणा दुबे निवासी आलू मंडी रोड़
सुहागिनों के लिए करवाचौथ का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाओं में उत्साह नजर आना स्वाभाविक है। करवाचौथ के लिए सिल्क की साड़ी के साथ ही शृंगार के सामानों की खरीदारी कर ली है। पूजन सामग्री भी खरीद लाई हैं। सुनीता, भोलेपुर।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]