316 फरियादियों में 18 का ही सम्पूर्ण समाधान

0
109

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित किये गये सम्पूर्ण समाधान दिवस में अबैध कब्जे को लेकर अधिक शिकायतें पंहुची| तीनों तहसीलों में कुल 316 में केबल 18 का ही सम्पूर्ण समाधान हुआ| अन्य शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिये गये|
सदर तहसील में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार नें फरियादियों की समस्या को सुना| जिसमे मुख्य रूप से काजी जफर शाह रिजवी निवासी ख्याबानाशाही पक्का पुल नें पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल द्वारा लोहाई रोड़ पर वक्फ की भूमि पर कब्जा कर उसमे निर्माण करानें की शिकायत की गयी है| फरियादी नें निर्माण कार्य रुकवानें और भूमि को कब्जा मुक्त करानें की गुहार लगायी है| तहसील दिवस में कुल 111 फरियादी पंहुचे| जिसमे केबल मौके पर 5 को ही न्याय मिल सका|
तहसील कायमगंज में एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति के साथ अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व एसडीएम यदुवंश कुमार नें फरियादी की समस्याओं को सुना| विधायिका सुरभि गंगवार आदि भी रहीं| कुल 158 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमे 8 का मौके पर निस्तारण किया गया|
तहसील अमृतपुर में सीडीओ अरविन्द मिश्रा, उपजिलाधिकारी गजराज सिंह, सीओ रविन्द्र नाथ राय नें फरियादियों की समस्याओं को सुना| जिसमे सर्वाधिक शिकायतें अबैध कब्जे की आयीं| कुल 47 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]