लाठीडंडों से पीटनें में सात फंसे

0
191

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर से बाजार जा रहे युवक को सात लोगों ने गांव से बाहर घेर लिया। पुरानी रंजिश में मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर दोस्त बचाने गया तो उसकी भी लाठीडंडों से पिटाई कर दी। दोनों को हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मसेनी नगला निवासी रिशु यादव ने गांव के रहने वाले राहुल यादव उर्फ खेरी, सत्येंद्र यादव, अमन यादव, मोहित यादव, जितेंद्र यादव, सनी यादव और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि सात मई को वह बाजार जाने के लिए घर से निकला। गांव के बाहर रास्ते में आरोपियों ने उसको घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठीडंडों से पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फट गया। शोर शराबा सुनकर दोस्त संदीप आ गए। उन्होंने मारपीट करने से रोका, इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह भी घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]