फायरिंग की सूचना पर हांफी पुलिस

0
110

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) युवक को गाली मारने की सूचना मिलने पर एसओ फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। घायल से पूछताछ करने के बाद मामला संदिग्ध लगा। दोनों पक्षों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। वहां पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी रघुवीर सिंह ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि 18 वर्षीय पुत्र सुभाष के साथ गांव के चार लोगों ने मारपीट की। उसको गोली मार दी है। फायरिंग की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। रघुवीर से घटना की जानकारी लेने के बाद घायल सुभाष से पूछताछ की। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को पकड़ कर थाने ले गए। वहां पूछताछ के दोनों पक्षों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने बताया कि गोली लगने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच में मामला संदिग्ध मिला। इसलिए पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पीड़ित ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]