कक्षा छह की छात्रा को ले जाने में तीन फंसे

0
133

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर राठौरी निवासी पिंटू, गुमती नगला निवासी कुसमादेवी व अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पंजीकृत करायी गयी एफआईआर में महिला नें कहा कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा छह में पढ़ती है। आरोपी पिंटू अक्सर उसके गांव में आता-जाता था। वह पुत्री से मिला करता था। आरोपी पिंटू उसकी पुत्री को 24 अप्रैल को अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी होने पर आरोपी की बहन कुसमादेवी व उसके पति अनिल से की तो वह नाराज हो गए। आरोपियों ने धमकी देकर भगा दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]