पत्नी को ईट व चाकू से हमला कर किया लहुलुहान

0
140

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पति ने ईट मार कर पत्नी का सिर फोड़ दिया, विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा पर ससुर ने बहू को बचाया। पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जान से मारने की धमकी देने का आरोप पति पर लगाया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठनऊ निवासी निशा ने पति ललित कालिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 25 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे घर में काम कर रही थी। पति नशे की हालत में आए और उसको गाली गलौज करने लगे। विरोध करने और नशा कर सुबह आने की बात कही, तो पति नाराज हो गए। पति ने ईट मार कर सिर फोड़ दिया। चाकू उठाकर उस पर हमला कर दिया। चाकू लगने से वह जख्मी हो गई। शोर मचाने पर ससुर ने आकर बचाया। पति ने जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने पति से खुद को जान का खतरा बताया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]