वन्देमातरम यात्रा में बही देश भक्ति की बयार, भगवा मय हुआ शहर

0
113

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार को हिंदू महासभा के द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर निकाली गयी वन्देमातरम यात्रा में सड़क पर महाकुंभ नजर आया| यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित पांडेश्वर नाथ मन्दिर से महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई| यात्रा रेलवे रोड़ से चौक, नेहरु रोड़, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए स्वराज कुटीर में समाप्त हुई| यात्रा में सबसे आगे मोटरसाइकिलों पर केसरिया झंडा लेकर युवा नारेबाजी करते रहे वही डीजे की धुनों पर युवा देश भक्ति के गानों की धुनों पर जमकर डांस करते नजर आये| सड़क पर भगवा रंग ही नजर आ रहा था| भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों के बीच पूरा माहौल देश भक्ति की मंहक से सुगन्धित हो गया| गगन भेदी नारों से हर किसी के भीतर नई ऊर्जा उदित होती रही|
धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में भी जयकारे
इस समय विवादों के साये में चल रहे प. धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में भी हिन्दू महासभा नें जयकारे लगाये| महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बागेश्वर धाम सरकार के प. धीरेन्द्र शास्त्री के विषय में कहा की सनातनी होनें के नारे शास्त्री जी पर आरोप लगाया जा रहा है| लेकिन पूरा देश उनके समर्थन में खड़ा है| संयोजक प्रदेश युवा महामंत्री सौरव मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका ठाकुर,डॉ० अभिनाश पाण्डेय, धीरज पांडेय, आदित्य दीक्षित, सुधांशु द्विवेदी, विनोद अग्निहोत्री, सौरभ शुक्ला, अभिषेक वर्मा, अजय दुबे, राजू गुप्ता, कर्मचारी नेता प्रमोद दीक्षित, मयंक मिश्रा, हनी अरोरा, बबलू गुप्ता, रानू दीक्षित, विपिन अवस्थी, बबिता पाठक, शिवम शर्मा, गुल्ची वाजपेयी, विवेक अग्रवाल आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]