वैन व बाइक की भिडंत में तीन की मौत, 11 घायल

0
122

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जनपद की सीमा के निकट व पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर की सीमा में वैन व बाइक की भिंडत हो गयी| जिसमे चाचा-भतीजे सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि लगभग 11 लोग घायल हो गये| जिन्हें उपचार के लिये लोहिया अस्पताल भेजा गया|
जनपद शाहजहाँपुर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव दोषपुर निवासी 40 वर्षीय भूरे अपने भतीजे 17 वर्षीय नन्हे के साथ बाइक से गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित पंप से डीजल लेकर सुबह करीब साढ़े आठ बजे वापस घर जा रह थे। अमृतपुर थाना क्षेत्र में गूजरपुर सीमा के निकट थाना मिर्जापुर के कांकर गांव के सामने बदायूं मार्ग पर मंगलवार की दोपहर फर्रुखाबाद की ओर से तेज रफ्तार इको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में इको सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों को मिर्जापुर की सीएचसी जरियनपुर भेजा गया है। हालत गंभीर होने पर लगभग आधा दर्जन को लोहिया अस्पताल में लाया गया, जहां 45 वर्षीय कार सबार बसंत पुत्र सियाराम निवासी राजपुर तिलहर कटरा शाहजहाँपुर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। मृतकों के परिवार में हादसे की सूचना दी तो कोहराम मचा है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]