गंगा नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

0
110

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मंगलवार को गंगा नहानें गया युवक अचानक गहरे पानी में जानें से डूब गया| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस में मौके पर जाकर खोजबीन शुरू करायी, लेकिन उसका गंगा में कही पता नही चल सका |
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज के ग्राम टडहा निजामपुर निवासी आकाश पत्नी शिल्पी व मां आशा के साथ बाइक से गंगा नहाने आज सुबह श्रघींरामपुर घाट पहुंचा। सुबह 6 बजे गंगा नहाते समय आकाश गहराई में चले जाने के कारण डूब गया। युवक के डूवने की खबर मेला प्रभारी आनन्द शर्मा को मिली उन्होंने तुरन्त गोता खोरो को लगा दिया| लेकिन काफी प्रयास के बाद भी युवक का कोई सुराग नही लगा| परिजनो का रो रो कर बुरा हाल ।

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]