कांग्रेस प्रदेश सचिव पर हमला करनें में 14 पर डकैती की एफआईआर

0
103

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन कांग्रेस प्रदेश सचिव के साथ मारपीट करने आदि के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस पकड़े गये एक आरोपी से अपनी पूंछतांछ कर रही है|
बीते दिन कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव के नरायनपुर इटावा-बरेली हाई में  स्थित रिलायंस पम्प पर मिनी बस सबार 13-14 लोगों ने हमला कर दिया था| जिसके बाद कौशलेन्द्र सिंह के पास से 2,20,000 लाख की नकदी, हाथ घड़ी और लाइसेंसी पिस्टल लुटने के साथ ही सेल्स मैंन के पास से 1 लाख 26 हजार भी लूट लिए गये थे| प्रदेश सचिव की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गये वैभव राठौर उर्फ मानू राठौर, आनन्द भदौरिया, विक्की उर्फ विकास परमार, अमन शुक्ला, रजत यादव, गोविन्द ठाकुर, करन ठाकुर, हरसल भदौरिया, छोटू व 3-4 अज्ञात के खिलाफ डकैती आदि के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जाँच इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को दी गयी है| प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है| आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है| जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]