पुलिस ने भयमुक्त मतदान के लिए बनाया माहौल

0
110

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस बल के जवानों ने क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस बल पूरी तरीके से चुस्त दुरुस्त दिख रही हैं।
पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव के लिए स्थानीय लोगो से संवाद भी स्थापित कर रही है।  पुलिस ने कहा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न करवाना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस लगातार थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च अभियान चला रही है। चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस नें गांव मंझना,महमदपुर, घमुईया रसूलपुर,सिरोली, बलीपुर,आदि गांवों में किया फ्लैग मार्च किया| इंस्पेक्टर मंजेश कुमार सिंह ने अलाउंस कर ग्रामीणों से अपील की| मतदान करने से रोकने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कारवाई की जायेगी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सहित थाना फोर्स, अर्धसैनिक बल मौजूद रहा|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]