फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मोहम्मदाबाद व्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन को असलह के लाइसेंस हासिल करनें के नाम बदलने व दस्तावेजों में हेराफेरी करनें के मामले में दर्ज मुकदमें में बड़ी राहत मिल गयी है| उच्च न्यायालय नें उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली|
विदित है कि बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व व्लाक प्रमुख अमित दुबे बब्बन के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में तीन माह पूर्व दस्तावेजों में धोखाधड़ी कर आधा दर्जन शस्त्र लाइसेंस हासिल करनें के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था| आरोपी अनुराग दुबे पहले से ही कासगंज जेल में निरुद्ध है| वही पुलिस बब्बन की तलाश कर रही थी| इसी बीच उच्च न्यायालय नें बब्बन को बड़ी राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका सशर्त मंजूर कर ली|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


