तालाब कब्जे में तीन भाई नपे

0
101

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दबंगो द्वारा तालाब की भूमि पर अबैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण कराये जानें के मामले में कोतवाली पुलिस नें तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है|
क्षेत्र के गाँव लगुनाबारी निवासी ग्रामीण छविनाथ सिंह, भूरे, जागेश्वर, रामकिशन आदि ने थाना दिवस पर एसडीएम से शिकायतकर कहा कि हमारे गाँव का पानी नाली के जरिये तालाब में जाता है| उस तालाब में जगतपाल, आशाराम, रमाकान्त पुत्र छग्गे लाल अबैध रूप से मकान का निर्माण करा रहे हैं| जिससे नालियों में पानी रुका हुआ है| अबैध निर्माण पर आपत्ति जताये जाने पर आरोपी झगड़ा करनें पर आमादा है| पुलिस नें एसडीएम सदर के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]