फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मां भारती की आरती करने के लिए लोगों के अंदर एक गजब का उत्साह रहा। विधि-विधान के साथ दीप जलाकर आरती की गई। वही मां भारती के चित्र पर पुष्प वर्षा कर नमन किया गया।
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहर के नेहरू रोड़ पर हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री दिनेश मिश्रा के संयोजन में अमृत महोत्सव के तहत माँ भारती की आरती का आयोजन किया गया| बटुक अभय नारायण शुक्ल नें आरती को विधि-विधान के साथ कराया| महिलाओं पुरुषों के अलावा युवक युवतियों सहित बच्चे व बुजुर्ग भी इस आरती के आयोजन में शामिल हुए। पुष्प वर्षा के साथ पूरा परिसर भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा।
इस दौरान अरविन्द भारद्वाज मुख्य सहयोग में रहे| डॉ० दीपक द्विवेदी एडवोकेट, हिन्दू महासभा से राजेश मिश्रा, शुभम तिवारी, किशन मिश्रा, संजय गर्ग, दिलीप मिश्रा, शिव कुमार,संजीब दुबे, अतुल शंकर दुबे, विपुल शंकर दुबे, विधान दुबे आदि रहे|
मां भारती की आरती में जमकर हुई पुष्प वर्षा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


