सैनिक के शौर्य और शूरवीरता को नमन करनें पंहुच रही भीड़

0
128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ रोकते हुए सेना  के हबलदार आलोक कुमार दुबे ने एक आतंकी को मार दिया था। उनके अदम्य साहस व शूरवीरता को देखते हुए सरकार ने उन्हें  शौर्य चक्र देने की घोषणा की थी। उस घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए गत दिवस राष्ट्रपति भवन में आयोजित सेना अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने आलोक को शौर्य चक्र भेंट कर उनकी वीरता को नमन किया।
वह इस समय अपने घर पर है| जिसके चलते उन्हें बधाई देनें वालों का तांता लगा है|
रविवार को अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन के पदाधिकारियों नें उनके शहर के मसेनी आवास पर जाकर हबलदार आलोक कुमार दुबे को सम्मानित किया| संगठन के पदाधिकारियों नें कहा कि जनपद का इतिहास सेना के शुरवीरों से भरा पड़ा है| जिले की बलिदानी मिट्टी के कण-कण में शहादत का जज्बा है। देश की सुरक्षा को जब भी खतरा पैदा हुआ तो यहां के रणबांकुरों ने दुश्मन के कुत्सित इरादों को नेस्तनाबूद करते हुए अपना बलिदान देकर अपनी यूनिट, देश व अपने माता-पिता का नाम सारे देश में रोशन किया है। मोहित गुप्ता, अवनीश कुमार, रजत कटियार, आकाश कश्यप, विशाल कश्यप, अतुल गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]