टिकटों में भागीदारी की खबर पर सड़क पर दिखीं दावेदार

0
187

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कांग्रेस नें जन जागरण पदयात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विगत काफी दिनों पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों से दूर रहने वाली जिला उपाध्यक्ष अचानक पदयात्रा में नजर आयीं|
जिला उपाध्यक्ष दीप्ती सिंह नें कस्बे में पद यात्रा का नेतृत्व किया| कांग्रेसियों नें कहा कि कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी त्रस्त है। पेट्रोल, रसोई गैस और आम जीवन की वस्तुएं इतनी महंगी हो गई हैं कि आम जनता को अपनी दिनचर्या चलाना मुश्किल हो रहा है। किसान बिल वापस होनें पर किसानों को बधाइयां दी। बताया कि टिकटों में महिलाओं को 40% से हिस्सेदारी छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा जब कांग्रेस की सरकार बनेगी| केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]