भाजपा नेता के अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

0
135

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अस्पताल में भर्ती वृद्ध मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल संचालकों पर अधिक बनवाई का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर रुखसत किया।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुनहाई निवासी 70 वर्षीय महेश वर्मा को सांस में तकलीफ के चलते मंगलवार सुबह शहर किया लोहाई रोड स्थित भाजपा नेता के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात महेश वर्मा की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजन भड़क गए परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उनसे तकरीबन एक लाख की अवैध वसूली की है, उसके बाद भी उनके मरीज की मृत्यु हो गई। उसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर तिकोना चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। काफी देर पुलिस से वार्ता के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। चौकी इंचार्ज एके शुक्ल ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]