फांसी के फंदे पर झूलता मिला किशोरी का शव

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमबार दोपहर संदिग्ध हालत में किशोरी का शव पेड़ में फांसी पर झूलता मिला| परिजनों नें हत्या कर शव लटका देनें का आरोप लगाया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया| कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी 14 वर्षीय दिव्या जाटव पुत्री मनोज जाटव सोमवार सुबह घर से घास लेनें की कहकर निकली थी| कुछ देर बाद उसकी दादी सूरजमुखी उसकी तलाश में खेतों की तरफ गयीं तो गाँव के ही युनुस के खेत में आम के पेंड में दुपट्टे से उसका शव झूलता मिला| दिव्या के दोनों पैर जमीन में लग रहे थे| परिजनों ने हत्या कर शव लटका देनें का आरोप लगाया|
सूचना मिलने पर सीओ सीटी नितेश कुमार, कोतवाल जेपी पाल और फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर आ गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| शव का पोस्टमार्टम डा. प्रभात वर्मा ने किया| जिसमे उसकी फांसी से ही मौत की पुष्टि हुई|
सीओ सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है| उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]