फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर) सोमवार को विधायकों ने अपने क्षेत्र में प्रेसवार्ता कर सरकार की साढे़ चार साल की उपलब्धियां गिनाई। विधायकों ने इस मौके पर खुद से ज्यादा सरकार की उपलब्धियों पर ही फोकस किया। लेकिन खुद का विकास कहा है इस पर कागज सामने कर दिया|
अमृतपुर राजेपुर विधायक सुशील शाक्य नें व्लाक परिसर राजेपुर में पत्रकारों के सामने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया| कहा कि सरकार किसान हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कहा कि संकटों के बीच ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई। सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ साढे चार वर्ष पूरे किए। उन्होंने सड़क योजना के अंतर्गत 163 करोड़ की लागत से 126 किलोमीटर की सड़क का निर्माण करवाया गया| 8 करोड रुपए की लागत से ग्राम सभा शिवरतन पुर खंडोली में दो गौशाला को का निर्माण करवाया गया| लबेड़ा अल्लाहगंज की दूरी कम करने के लिए पीपा के पुल का निर्माण करवाया गया| इसके साथ ही उन्होंने उज्जवला योजना, आवास योजना, स्कूलों का ही कायाकल्प आदि सरकारी की योजनाओं पर लम्बा भाषण दिया|
बीते 29 दिसम्बर 2020 को थाना अमृतपुर के ग्राम नगला खुशहाली में कृष्णवीर यादव के गन्ने के खेत के निकट एक महिला की हत्या कर उसका शव बुरी तरह जला दिया गया था| घटना को लगभग एक साल होनें को है लेकिन कोई खुलासा अभी तक नही हुआ| जबकि सरकार महिला शक्तिकरण पर कितना कार्य कर रही है| जब यह सबाल विधायक से किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में नही है| इसके साथ ही उन्होंने साफ किया की गंगा एक्सप्रेस-वे उनके जनपद से नही निकलेगा| व्लाक प्रमुख पल्लब सोमवंशी, जितेन्द्र प्रताप, कमल भरद्वाज, विभूवेष सिंह राठौर आदि रहे| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी सरकार की साढ़े चार वर्ष की योजना के विकास के विषय में जानकारी दी|
विधायकों ने खुद से जादा गिनाई सरकार की उपलब्धियां
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


