डीएम कार्यालय के बाहर मौरम व्यापारी ने आत्मदाह का किया प्रयास

0
126

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जमीन कब्जा करनें के विवाद में मौरम व्यापारी ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करनें का प्रयास किया। पुलिस ने उसे मौके से ही उसे सकुशल दबोच लिया।
शहर कोतवाली के पांचाल घाट निवासी विक्रांत राना अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट गया था। राना नें अपनी बधार नाला पर भूमि पर एक लेखपाल के द्वारा कब्जा करने के मामले में कोई कार्यवाही ना होने से खफा राना ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करनें का प्रयास किया। जिसको मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया।
सूचना पर पंहुची पुलिस ने राना को हिरासत में लेकर कोतवाली पंहुचाया। पुलिस पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल नें जेएनआई को बताया कि आत्महत्या के प्रयास में विक्रांत को हिरासत में लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]