दो पक्षों में हुए विवाद मारपीट में 7 पर जबाबी मुकदमा

0
121

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) दो पक्षों में हुए विवाद मारपीट के मामले में पुलिस नें दोनों पक्षों की तहरीर पर 7 के खिलाफ जबाबी मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर निवासी विक्रम जाटव पुत्र मुन्नू जाटव नें दर्ज कराए गये मुकदमें में कहा है कि बीते 3 फरवरी को समय 8:30 बजे गाँव के ही कृष्णा उर्फ गुड्डू यादव नें मेरी कार भगवान कोल्ड के निकट रोंकी| इसके साथ ही कृष्णा के साथ ही रंजीत निवासी जसमई व नगला कलार निवासी रजत नें लाठी डंडो से हमला बोलकर मारपीट कर दी| उन्होंने जातिसूचक गलियाँ भी दी| जिससे सिर में खुली चोट लगी| पुलिस नें घटना के सम्बन्ध में 323, 504, 324 व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
वही जबाबी मुकदमा ग्राम पपियापुर निवासी कृष्णा यादव पुत्र संतोष यादव नें सीपू यादव पुत्र जयवीर निवासी सातनपुर, हरविजय पुत्र सातनपुर फर्रुखाबाद, सचिन ठाकुर निवासी नेकपुर, यश ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा है कि वह भगवान कोल्ड बाहिदपुर के निकट खाना पैक करा रहा था| तभी आरोपी एक स्कार्पियों से आये और हमला कर दिया| इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी| पुलिस नें आरोपियों पर 352, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]