फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के जनपद की सीमा पर स्थित काली नदी का पुल अचानक धसक जाने से पीडब्लूडी नें फिलहाल बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर रास्ते को बंद करा दिया| केबल दो पहिया वाहनों को ही गुजरनें की फिलहाल अनुमति है|
काली नदी का पुल लगभग 122 फिट लम्बा व लगभग सवा छ: मीटर चौड़ा है| जो अचानक धसक गया| जिसकी जानकारी होनें पर पीडब्लूडी में हड़कंप मच गया| सूचना मिलते ही पीडब्लूडी के अवर अभियंता सरोज कुमार व गंगाराम मौके पर आ गये| उन्होंने पुल के दोनों तरफ ईंटो से चिनाई करा दी| केबल दो पहिया वाहनों को निकलने की अनुमति दी गयी| पुल की रिपेयरिंग बीते लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि पुल को फिलहाल चार पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


