कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही जनता

0
123

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम लगातार जारी है| जिसके चलते कांग्रेस बूथ स्तर पर अपने पंजे की पकड़ को मजबूत करने में पूरी ताकत से लगी है|
विकास खंड राजेपुर के न्याय पंचायत खंडोली के सीढे चकरपुर में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस की      बैठक आयोजित की गयी| जिसमे जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि संगठन सृजन अभियान के दौरान प्रत्येक न्याय पंचायत में संगठन का विस्तार किया जा रहा है|  जब पार्टी का संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी ,निश्चित रूप से आम जनमानस कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है| आज किसान परेशान है किसान की आवाज को केंद्र की भाजपा सरकार नहीं सुन रही है|  भाजपा सरकार हठधर्मिता पर उतारू है|
अरविंद अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल मिश्रा, डालचंद कठेरिया, सुखपाल सिंह कुशवाह, अनीश सिंह, जयपाल सिंह, सुभाष सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]