प्रधानाचार्य नें फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
145

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बुधवार दोपहर प्रधानाचार्य नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी| जिससे कोहराम मच गया| मामले की सूचना फिलहाल पुलिस को नही दी गयी|
कोतवाली क्ष्रेत्र के ग्राम रोहिला निवासी 35 वर्षीय वीरू उर्फ विक्रम सिंह पुत्र रिपदमन सिंह विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला महिला राजेन्द्र नगर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे| उनकी पत्नी विनेश भी उसी विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं| परिजनों नें बताया कि दोपहर बाद विक्रम सिंह नें घर के आंगन में छत के जाल में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी|
जानकारी होने पर उनकी पत्नी विनेश और माँ राकेश कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| ग्रामीणों की भीड़ घर पर लग गयी| प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि उन्हें घटना के सम्बन्ध में जानकारी नही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]