फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वरासत दर्ज करने के लिए जिले में भी विशेष अभियान 15 दिसंबर से शुरू हो चुका है। इसके लिए तिथिवार लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान में आने वाली समस्या और शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें गुरुवार को आदेश जारी किया| जिसमे उन्होंने कलेक्ट्रेट के जिला इमरजेंसी सेंटर में नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने के आदेश दिये| इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अपर उपजिलाधिकारी सदर नरेंद्र सिंह को बनाया गया है| जिसके लिए उन्होंने 05692 235423 के साथ ही 9454419013 दूरभाष नम्बर भी जारी किया है| जिस पर वरासत के लिए आने वाली समस्या का निदान पाया जा सकता है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


