प्रसपा नें विश्वास के साथ मनाया पूर्व रक्षामंत्री का जन्मदिन

0
136

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) प्रसपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा भी कराया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का 82 वां जन्म दिन पर हबन पूजन भी किया|
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रसपा के प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता नें बजरिया स्थित अपने आवास पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पर हबन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया| उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विधि-विधान से यज्ञ में आहुतियां दी|  इसके साथ केक भी काटा| पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर प्रसपा प्रदेश सचिव नें कहा कि  हम सभी को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव द्वारा बताये गये समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चलकर प्रसपा को मजबूत करेंगे| ब्रजभूषण सिंह, विक्रांत तिवारी, अनिल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, गिरिजा शंकर दीक्षित, गोपी गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]