सांस्कृतिक कार्यक्रम से रोशन हुआ दीपावली मिलन का मंच

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत विकास परिषद के दीवाली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों नें उल्लास की रोशनी फैला दी|
शहर के कादरी गेट स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का सीएमओ डॉ० वंदना सिंह, प्रांतीय वित्त सचिव कन्हैया लाल जैन, राष्ट्रीय मंत्री शशि भूषण दीक्षित आदि नें दीप प्रज्वलित कर किया| इसके साथ ही कुमकुम, काजल और कनक उपाध्यय नें स्वागत गीत गाया| इसके साथ ही नौनिहालों नें मनमोहक नृत्य पेश किया| सीएमओ को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया| संचालन शिवम गुप्ता नें किया|
इस दौरान आलोक रायजादा, पंकज गुप्ता, कन्हैया शुक्ला, देवकुमार शर्मा, संदीप उपाध्याय आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]