जेलों का निरीक्षण कर परखी कोरोना से युद्ध की तैयारी

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना संक्रमण काल में बंदियों के रखरखाव के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल मिश्रा ने जिला जेल व सेन्ट्रल जेल का निरीक्षण किया|इस दौरान दोनों जेलों में बंदियों के खानपान और कोरोना संक्रमण के प्रति एहतियात को लेकर की गईं जेल प्रशासन की तैयारियों को देखा।
मंगलवार को दोपहर बाद सेन्ट्रल जेल और जिला जेल का निरीक्षण करने पंहुचे डीएम-एसपी ने जेलों में सैनिटाइजर और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का संजीदगी से पालन कराने को कहा गया। इसके अलावा बंदियों के खानपान और स्वास्थ्य संबंधी सहूलियतों के बारे में जानकारी ली गई। जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य की जांच नियमानुसार समय पर होती रहनी चाहिए। डीएम-एसपी के औचक निरीक्षण से पूरे दिन अफरा-तफरी मचा रहा।
सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एचएसएम रिजवी, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ और भारी पुलिस बल रहा|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]