अपडेट: विधायक की पत्नी, दारोगा व पुलिस के फॉलोवर सहित 14 पॉजिटिव

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को सुबह जनपद में आठ और कोरोना पॉजिटिव निकले है| जिसमे कोतवाली मोहम्मदाबाद के दारोगा और कमालगंज थाने का पुलिस कर्मी शामिल है|वही शाम को आधा दर्जन और पॉजिटिव निकले| मिली जानकारी के मुताबिक विकास खंड बढपुर के ग्राम कोलासोता पिथनापुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, कमालगंज के मोहल्ला शांतिनगर निवासी 22 वर्षीय युवक, आजाद नगर निवासी 29 वर्षीय युवक, थाना कमालगंज थाने के  फॉलोवर ओमप्रकाश, कोतवाली मोहम्मदाबाद के दरोगा 58 वर्षीय रामशरण, शहर कोतवाली के सोताबहादुरपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, मोहम्दाबाद विकास खंड के गाँव सिरोली निवासी 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकले  है|
मंगलवार शाम को  आजाद नगर निवासी 76 वर्षीय वृद्ध, 56 वर्षीय अधेड़, इसके साथ ही विधायक कायमगंज अमर सिंह की पत्नी रकम मूर्ति के साथ ही उनके गाँव के 20 वर्षीय युवक व 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला है| शहर कोतवाली के आवास विकास निवासी 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि मंगलवार को 14 पॉजिटिव आये है| जिससे संख्या अब 444 हो गयी है| अब तक एक दर्जन की मौत हो गयी है| 312 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है| सक्रिय मरीज 120 हैं|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]