पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने व्लाकों में किया प्रदर्शन

0
142

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तेल के बढ़ते मूल्य के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन जिला मुख्यालय से अब व्लाक स्तर पर पहुंच गया है। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सभी विकास खंड कार्यलयों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष विजय कटियार की अगुआई में प्रदर्शन किया गया।विकास खंड बढ़पुर कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया| इसके साथ ही साथ जिलाध्यक्ष नें कहा कि कहा कि लॉकडाउन के तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क व इसके मूल्य की वृद्धि से नागरिकों की परेशानियां बढ़ गई हैं।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव के सापेक्ष भाजपा सरकार देश में तेल के दाम को आसमान पर पहुंचा रही है। कांग्रेसियों ने बढ़े मूल्यों को वापस लेने की मांग की|
पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव नें कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी करना समझ से परे है। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा पेट्रोल व डीजल का दाम भारत में है। सरकार यहां की आम जनता खासकर मध्यम वर्ग व गरीब वर्ग के जेबों में डाका डालने का काम कर रही है। देश की जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। इस दौरान अनुपमा शर्मा, रामानन्द कोरी, अभिषेक कटियार, अतुल वाथम आदि रहे|
इसके साथ ही राजेपुर में अरविन्द अग्निहोत्री, मोहम्मदाबाद में पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, कमालगंज में इरफान प्रधान, कायमगंज, नवाबगंज व शमसाबाद में रमेश कठेरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]