डॉ० सुबोध को आरएसएस का गुंडा बोलनें वाले आरोपी के खिलाफ तहरीर

0
167

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) नगर के आवास विकास निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० सुबोध वर्मा को सोशल मीडिया पर आरएसएस का गुंडा लिखने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस पड़ताल में जुट गयी है|
दरअसल शहर के पांचालघाट निवासी अतुल दीक्षित पुत्र सुधीर नें कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि बीते 30 जून को वह मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे|  उसी समय सिद्धार्थ गुप्ता उर्फ लिटिल गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली| जिसमे 70 वर्षीय डॉ० सुबोध वर्मा को आरएसएस का गुंडा कहकर सम्बोधित किया गया| इसके साथ ही आरोपियों द्वारा विश्वव्यापी संगठन की भी छवि खराब करने का प्रयास किया गया| जिससे कार्यकर्ता आहत है| तहरीर मिलने के बाद पुलिस नें कार्यवाही तेज कर दी है|
प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय ने जेएनआई न्यूज को बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]