सपाईयों ने जगह-जगह मनाया पूर्व सीएम अखिलेश का जन्मदिन

0
101

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। जिसमे कहीं गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण तो कही केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं गयीं|
सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव नें अपने रखा स्थित कोल्ड स्टोरेज में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम व पार्टी के मुखिया का जन्मदिन मनाकर बधाई दी| उन्होंने पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने में लगाने की सलाह दी| निवर्तमान नगर अध्यक्ष ने कहा कि
आने वाले दिनों में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी| इस दौरान रिंकू अग्निहोत्री, नन्द किशोर दुबे, पंकज चौधरी, अजय पाल, तौफीक खान, बबलू सभासद, नितिन यादव व बंटी यादव आदि रहे|
ग्राम बाबरपुर में निवर्तमान महासचिव मंदीप यादव, सरदार तोषित प्रीत, अनुराग यादव आदि ने केक काटकर जन्मदिन मनाया| इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा| ग्राम पंचायत सिरोली में सयुस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव नें प्रधान सतेन्द्र यादव के साथ अखिलेश के जन्मदिन पर केक काटा और उसके बाद गरीबों और जरूरत मंदों को खाद्य सामग्री का वितरण की और पौधारोपण किया| इस दौरान सचिन शुक्ला, हर्ष वर्धन, गौरव यादव, देवेश कुमार, अजय पाल, सोनू यादव, मो० तौफीक खां, पप्पू पाल, राकेश नाथ आदि रहे|
युवजन सभा के निवर्तमान राष्टीय सचिव विवेक यादव नें भी कानपुर रोड याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में केक काटकर पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया| इसके साथ पौधारोपण भी किया| इसके साथ ही फल वितरित किये|  शमशाबाद में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर शमशाबाद के तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान प्रतीक गुप्ता, उमा शंकर, कुलदीप व विमल कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]