फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दो दिन पूर्व कोरोना जैसे लक्षण के चलते मौते होनें पर अधेड़ की मौत हो गयी थी| उपचार के दौरान ही उसका सैम्पल लोहिया अस्पताल में लिया गया था|
जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला प्रशासन नें चैन की साँस ली है|
दरअसल बीते 7 जून की रात शहर क्षेत्र के लोहाई रोड स्थित नेहा नर्सिंग होम में ग्राम अमेठी पांचाल घाट रोड निवासी 50 वर्षीय रतनेश मिश्रा पुत्र सियाराम की मौत हो गयी थी| उसमे कुछ कोरोना जैसे संदिग्ध लक्षणों के चलते जिला प्रशासन ने मौत से पूर्व भर्ती के दौरान रतनेश मिश्रा का डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना सैम्पल कराया गया था। मामले के दो दिन बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला प्रशासन नें राहत की साँस ली है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


