फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के भोलेपुर में बन रहा रेलवे ओबर ब्रिज निर्माण के लिए जिला प्रशासन नें अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया| जिससे हड़कंप मचा रहा| अभियान एम् कई ऐतिहासिक भवन भी टूटे|
दरअसल भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के ऊपर से ओबर ब्रिज का निर्माण चल रहा है| लॉक डाउन में कुछ दिन काम बाधित रहा लेकिन बीते दिनों से पुन: काम शुरु कर दिया गया है| फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर भोलेपुर में भी बीम बनाये जा रहे है| लिहाजा अब सड़क पर अतिक्रमण हटाये जाना जरूरी था|
गुरुवार को सुबह नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, ईओ रश्मि भारती के साथ कई थानों की पुलिस फ़ोर्स व पीएसी नें भोलेपुर रेलवे क्रासिंग से फतेहगढ़ की तरफ अतिक्रमण अभियान शुरू
कराया| सड़क किनारे रखा पुलिस बूथ ध्वस्त कर दिया गया| इसके साथ ही साथ भोलेपुर में वैष्णो देवी मंदिर के सामने वाली साइड में घरों के साथ ही साथ बीच सड़क से लगभग 13 मीटर के दायरे
में आने वाले बिजली के पोल, पेंड और भवन आदि तोड़ दिये गये| सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य तेज चला|
कुछ लोगों ने विवाद करने का प्रयास किया| लेकिन उनकी
फ़ोर्स के आगे एक ना चली| लोगों ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप भी लगाया| रविवार और सोमबार को अभियान वैष्णो देवी मंदिर की साइड में चलेगा|
ओबर ब्रिज निर्माण के किये अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, देखें तस्वीरें
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


