अतिक्रमण के साथ-साथ जमकर टूटी सोशल डिस्टेंसिंग

0
169

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण अभियान चलाया गया| जहाँ अतिक्रमण के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं|
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पालिका की जेसीबी ओबर ब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए लगी थी| एक तरफ अतिक्रमण हट रहा था वहीं दूसरी तरफ भीड़ ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उडायीं|  भीड़ को देखकर पुलिस तमाशबीन बनी रही| तस्वीरें यह बता रहीं है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया गया|
कैमरा चलता देख सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने भीड़ को घर जाने को कहा लेकिन फायदा नही हुआ|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]