फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) समिति पर पहने गेंहू बेचने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया था| जिसमे मारपीट हुई थी| पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा कर दिया था| उसी विवाद में दबंग फिर हमलावर हो गये और फायरिंग कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी थी| पुलिस फायरिंग की घटना संदिग्ध मान रही है|
थाना क्षेत्र के नगला केबल निवासी संतोष पुत्र सोनपाल ने बीते दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी| जिसमे कहा था कि साधन सहकारी समिति जिठौली गया था| उनका नम्बर आते ही ग्राम सथरा निवासी हरनाम उर्फ़ गुड्डू पुत्र वीरेंद्र सिंह, बलराम पुत्र वीरेंद्र सिंह, राजू पुत्र वीरेंद्र सिंह सौरभ पुत्र हरनाम ने अपना ट्रैक्टर आगे लगा दिया| जब मना किया तो लाठी-डंडो से मारपीट कर दी| जब पुत्रआकाश बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी थी| पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी|
बुधवार को शाम जनपद की लगभग सीमा पर अपने खेतों में गये बलराम सिंह नें आरोप लगाया कि संतोष अपने आधा दर्जन लोगों के साथ आये और उसके ऊपर कई राउंड फायरिंग कर दी| घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि फायरिंग की घटना गलत है| बीते दिन मारपीट हुई थी| जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर जाँच की जा रही है|
समिति पर गेंहू बिक्री के विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

