महिला के जेबरात लूटने वाले दो शातिर पुलिस नें दबोचे

0
158

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक सबार महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देनें वाले दो शातिर बाइक सबार लुटेरों को पुलिस ने नकदी व जेवरात सहित दबोच लिया|
विदित है कि बीते 24 अप्रैल को शहर कोतवली क्षेत्र के नाला मछरटठा निवासी शिवम पुत्र सुरेन्द्र कुमार पाल अपनी पत्नी रिंकी के साथ बाइक से बढ़पुर के एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे| जब वह क्रिश्चियन कालेज के सामने से गुजर रहे थे उसी समय पीछे से आये बदमाशों ने महिला रिंकी के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया और सातनपुर गाँव की तरफ फरार हो गये थे|
जिसके बाद कोतवाली पुलिस स्वाट टीम घटना के खुलासे के लिए लगायी गयी| पुलिस ने मसेनी चौराहे से कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी आकाश गिहार पुत्र मुकेश गिहार व आगरा के नाई मंडी सुंदरपाडा गिहार कालोनी, हाल निवासी लकूला धर्म सिंह उर्फ़ धर्मवीर उर्फ़ धर्मा पुत्र महेंद्र को दो तमंचा कारतूस, बाइक, एक जंजीर और एक मंगलसूत्र पैंडल व 4800 रूपये भी बरामद किये है| आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोहम्मदाबाद में भी 14 जनवरी को मॉडल शंकरपुर के निकट चेन तोड़ने की घटना को अंजाम दिया था|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें पुलिस लाइन सभागार में घटना के खुलासे की जानकारी दी| इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम, शहर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]