ट्रक से कुचलकर भट्टा मजदूर की दर्दनाक मौत

0
121

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) भट्टे से मजदूरी करके लौटे रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक नें कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेज दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी पुरम निवासी 30 वर्षीय श्यामू मारबाडी पुत्र घासीराम सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के चाचा कृष्णदत्त द्विवेदी के भाऊपुर स्थित भट्टे पर मजदूरी करता था| बुधवार को लगभग 2:45 बजे वह साइकिल से घर जा रहा था| उसी समय नगला खैरबंद क्रासिंग के निकट ट्रक नें साइकिल सबार मजदूर को कुचल दिया| जिससे श्यामू की दर्दनाक मौत हो गयी|
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया| मौके पर पंहुचे घुमना चौकी इंचार्ज शिवशंकर तिवारी, आईटीआई चौकी इंचार्ज रविन्द्र निषाद  ने पड़ताल कर शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया| आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने भी मौके पर जाकर जाँच की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]