लिंजीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ मुकदमा

0
113

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर लिंजीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नीगंज निवासी रिजवान अली पुत्र राजिक अली नें पुलिस को तहरीर दी थी| जिसमे आरोप लगाया गया है कि 26 अप्रैल को लगभग 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें खाद्यान और राशन की दुकानें खोलने के आदेश दिये थे| उनके आदेश पर रिजवान अपनी दुकान खोले बैठे थे| उसी समय लिंजीगंज-मन्नीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, बृजेश गुप्ता अन्य लोगों के साथ आये और गाली-गलौज करने लगे| जिसके बाद दुकान बंद करने को कहा जब जानकारी मांगी की किसके आदेश पर दुकानें बंद करा रहे हो तो कमलेश ने कहा की मै अध्यक्ष हूँ मै जो चाहूँगा वह करूंगा आप दुकान बंद करें|
उसके बाद गाली-गलौज और धमकी भी दी|
पुलिस ने बीती देर रात आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता उनके साथ व्यापारी मनोज गुप्ता  व बृजेश गुप्ता के खिलाफ धारा 147, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच घुमना चौकी इंचार्ज शिवशंकर तिवारी को दी गयी है|
यह भी पढ़े- लिंजीगंज में दो फाड़: व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित कई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]